पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई लौटने पर गाइड दल का स्वागत

बांदीकुई लौटने पर गाइड दल का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई बैंगलोरमें आयोजित अर्थियन अवार्ड सेरेमनी में भाग लेकर लौटे राजकीय माध्यमिक स्कूल लोटवाड़ा के 6 गाइड का मंगलवार सुबह बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बांदीकुई के सचिव गोवर्धनलाल मित्तल ने बताया कि 7 8 फरवरी को बैंगलोर में अर्थियन अवार्ड सेरेमनी में इस दल को एक लाख रुपए की राशि का चैक शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि दल में शामिल स्कूल की अध्यापिका श्रीमती मुकेश कुमारी , छात्रा हंसा जांगिड़, मनीषा मीना, पिस्ता मीना, सुमन सैनी, पूनम बैरवा प्रियंका राजपूत का रेलवे स्टेशन पर स्थानीय संघ के प्रभारी कमिश्नर राजेंद्र भारद्वाज, बुद्घिप्रकाश शर्मा, सचिव गोवर्धनलाल मित्तल, संयुक्त सचिव उषा जोशी, कोषाध्यक्ष कृष्णावतार खंडेलवाल, गाइडर नीतू बैरवा, लक्ष्मी बेनीवाल, कमलेश कुमारी, पदमचंद सैन सहित अन्य ने स्वागत किया।