पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर गार्ड के इंतजार में 12 घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

ड्राइवर गार्ड के इंतजार में 12 घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज बांदीकुई ग्रामीण

बसवारेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक मालगाड़ी ड्राइवर गार्ड की इंतजार में 12 घंटे तक खड़ी रही। इससे कस्बे का मुख्य रेलवे फाटक करीब 12 घंटे तक बंद रहा। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पडा़।

अलवर की ओर से बांदीकुई जा रही एक मालगाड़ी के ड्राइवर गार्ड का ड्यूटी टाइम पूरा होने पर वे रात 8 बजे मालगाड़ी को बसवा रेलवे स्टेशन पर सुपुर्द कर चले गए। इसके बाद स्टेशन प्रशासन ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, लेकिन रात भर दूसरे ड्राइवर गार्ड नहीं पहुंचे। इससे रातभर मालगाड़ी बसवा में खड़ी रही। मालगाड़ी का आगे का हिस्सा कस्बे के मुख्य रेलवे फाटक पर जाने से फाटक बंद हो गया। रातभर फाटक बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। अंधेरा होने से वे अंडरपास का उपयोग नहीं कर सके। इससे उन्हें दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर जयसिंहपुरा रेलवे फाटक से आना जाना पड़ा। मंगलवार सुबह पहुंचे दूसरे ड्राइवर गार्ड के आने के बाद सुबह 8 बजे मालगाड़ी को बांदीकुई के लिए रवाना किया। इस संबंध में बसवा रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई जवाब नहीं मिला।