पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालवान स्कूल में 264 को पिलाया काढ़ा

कालवान स्कूल में 264 को पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइन फ्लू की रोकथाम के जतन शुरू

सिकराय कालवानके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया। सुबह वैद्य हनुमानप्रसाद सैनी के नेतृत्व में टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में उपस्थित 264 छात्रों को स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य निरंजन लाल गुप्ता, लक्ष्मणप्रसाद शर्मा, रामकेश मीणा, बाबूलाल मिश्रा, हनुमान खंडेलवाल, गिर्राज मीणा सहित अन्य ने भी छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी।

लालसोटस्वाइनफ्लू रोग से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 11 फरवरीको कोलीवाड़ा पंचायत के दो हजार बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया जाएगा। वैद्य मस्तराम महंत आयुर्वेद नर्सेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने बताया कि व्यासों का नोहरा, बुर्जा , हरिपुरा, कोलीवाड़ा, बुर्जा, हरिपुरा, गांव में सभी स्कूलों के करीब दो हजार बालकों को काढा पिलाने का लक्ष्य रखा है। अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सक गणपत नारायण शर्मा भी विशेष तौर से भाग लेंगे।

बांदीकुईग्रामीण राजकीयआयुर्वेदिक औषधालय लोटवाडा में मंगलवार को ग्रामीणों बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। औषधालय के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ विमलेश विनोद कटारा ने बताया कि 6 फरवरी से चल रहे इस अभियान में घर - घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही स्वाईन फ्लू रोधी काढा पिलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि मंगलवार को 256 लोगों को काढा पिलाया गया।

डीवर्मिंगअभियान

लालसोटचिकित्साविभाग द्वारा बालकों को कीड़े के रोग से मुक्त करने के लिए डीवार्मिंग अभियान के तहत स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोलियों का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खोहरापाड़ा राजकीय सेकंडरी स्कूल में तहसीलदार बी.एल. वर्मा ने कहा कि सभी सरकारी एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोलियां निशुल्क दी जाएंगी उन्होंने कहा कि डीवार्मिंग से बच्चों के पेट के कृमि की समस्या का समाधान हो सकेगा। डाक्टर नवल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 10 से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों में कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को कृमि नियंत्रण(डीवार्मिंग) की दवा की गोली दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी बच्चों की पहचान कर कृमि नियंत्रण की दवा देंगी।सभी आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में बालकों को गोलियां खिलाने का लक्ष्य है।इस अवसर पर रामस्वरूप, रमेश चंद शर्मा, रमेश चंद सैनी, डाक्टर संजेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।