इलाहाबाद ट्रेन 3:49 घंटे देरी से आई
इलाहाबाद ट्रेन 3:49 घंटे देरी से आई
दौसा| जयपुरवाया बांदीकुई, अलवर खंड में चलने वाली इलाहाबाद ट्रेन समय के मामले में विश्वसनीय नहीं है। कभी निर्धारित समय पर और कभी कई घंटे देरी से आती है। शनिवार को इलाहाबाद से चलकर जयपुर जाते समय इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन 3:49 घंटे देरी से आई, जबकि शुक्रवार को सिर्फ 28 मिनट ही विलंब से दौसा पहुंची थी। जयपुर जाते समय इलाहाबाद ट्रेन का समय सुबह 11:46 बजे दौसा पहुंचने का है, जो शनिवार को 3:49 घंटे विलंब से दोपहर 3:35 बजे दौसा आई। इसी प्रकार जयपुर से वापसी में शाम 4:17 बजे की जगह 6:20 बजे (2:03 घंटे लेट) दौसा पहुंची।