- Hindi News
- बांदीकुई| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बांदीकुई की बैठक शाम 4 बजे संघ कार्यालय पर होगी।
बांदीकुई| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बांदीकुई की बैठक शाम 4 बजे संघ कार्यालय पर होगी।
बांदीकुई| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बांदीकुई की बैठक शाम 4 बजे संघ कार्यालय पर होगी।
नहींहोगी पेयजल आपूर्ति : बांदीकुई| जलदायविभाग के पंप हाउस पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को जलदाय विभाग एवं माता माई मंदिर टंकी से होने वाली पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसी प्रकार बडियाल रोड द्वितीय की भी आज होने वाली सप्लाई नहीं होगी। जलदाय विभाग के जेईएन राजेश मीणा ने बताया कि इन क्षेत्रों की सप्लाई अब सोमवार को होगी।
सामूहिकविचार गोष्ठी सम्मान समारोह : बांदीकुई| श्रीदेवनारायणजन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में देवधाम जोधपुरिया को जाने वाली पैदल यात्रा सेवा समितियों के सभी ध्वज धारक कार्यकर्ताओं की सामूहिक विचार गोष्ठी सम्मान समारोह सुबह 11 बजे श्रीदेवनारायण भोणाजी मंदिर आभानेरी में होगा।
नेहरूपार्क में योग शिविर : दौसा| पतंजलियोग समिति एवं भारत स्वाभिमान युवा भारत के तत्वावधान में 14 से 21 सितंबर तक नेहरू पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर योगमुनि सत्यदेव के सानिध्य में आयोजित होगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे तक चलेगा।
भारतस्वाभिमान की बैठक: दौसा|भारत स्वाभिमानके तत्वावधान में शाम 4 बजे बजरंग मैदान में जिले के सभी योगी सदस्यों की बैठक होगी। जिला प्रभारी शिवरतन नायला ने बताया कि भारत स्वाभिमान के नवनियुक्त प्रांत प्रभारी अंशुल कुमार एवं युवा भारत के मंडल प्रभारी राजेश यादव बैठक को संबोधित करेंगे।
शिविर: दौसा|रोटरी क्लबदौसा ग्रेटर के तत्वावधान में निशुल्क नाक, कान गला रोग परामर्श शिविर सुबह 8 बजे चौधरी धर्मशाला में आयोजित होगा।
ऑटोरिक्शा यूनियन की बैठक : दौसाऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक सुबह 10 बजे नेहरू पार्क में होगी। अध्यक्ष नौशाद अली पाशा ने बताया कि बैठक में किराया बढ़ाने कार्यकारिणी गठन के लिए चर्चा होगी।
ब्राह्मणसमाज की बैठक: दौसा|राजस्थान ब्राह्मणमहासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक 14 सितंबर को सुबह 11 बजे सोमनाथ महादेव मंदिर में आयोजित होगी। जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
शिविर: दौसा| निशुल्कचिकित्सा परामर्श शिविर रविवार को सुबह 10 बजे रोडवेज स्टैंड के सामने मिलन मेडिकल पर होगा। शिविर का उद्घाटन विधायक शंकरलाल शर्मा डीएसपी ताराचंद भदौरिया करेंगे।
सत्संग: बांदीकुई| श