पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महावीरजी की शोभायात्रा निकाली

महावीरजी की शोभायात्रा निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनसमाज द्वारा पंचमी महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छोटे जैन मंदिर से जैन नसियां तक बैंड बाजे के साथ भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भक्ति संगीत कार्यक्रम पर महिलाओं ने भाव विभोर हो कर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद पाटनी, रतनलाल जैन सोनी, सहित सैकड़ों की तादाद में समाज के लोग मौजूद थे।

मेहंदीतथा रंगोली में दिखाया प्रतिभा का जौहर

लालसोट| जैनसमाज द्वारा पंचमी महोत्सव पर रंगोली तथा मेहंदी प्रतियोगिता में समाज की प्रतिभाओं ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा का रंगों के माध्यम से प्रदर्शन किया। बचपन से लेकर पचपन तक के लोगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रंगोली को देखने के लिए समाज के लोगों की भीड़ रही। वहीं महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचा कर कला का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

नारायणीधाम के लिए पदयात्रा रवाना

कोलवा| गुढ़लियाझूपडया ढाणी के शिव मंदिर से शनिवार को नारायणी धाम के लिए तृतीय पदयात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यात्रा को सहकारी समिति अध्यक्ष भागचंद मीणा पंचायत समिति सदस्य देवीसहाय मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पदयात्री नारायणी माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

गोभागवत यात्रा निकाली

दुब्बी| ग्रामभंडारी में गो भावगत कथा के शुभारंभ जल यात्रा बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ निकाली गई। सरपंच लक्ष्मणसिंह ने बताया कि यात्रा के बाद गो भावगत कथा विद्यालय के खेल मैदान में शुरू हुई। कथा में गायों के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान भंडारी, निहालपुरा छोकरवाड़ा सहित कई गांवों के लोगों ने भाग लिया।

गुरुके बिना जीवात्मा की मुक्ति संभव नहीं

बांदीकुई| शहरकी खंडेलवाल धर्मशाला में शनिवार को बाबा जयगुरुदेव का सत्संग आयोजित हुआ, जिसमें बाबा के अनुयायी बाबा रतनदास महाराज ने आध्यात्मिक सत्संग दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु के सान्निध्य के बिना जीवात्मा की मुक्ति संभव नहीं है। गुरु ही वह परमात्मा है जो जीवात्मा का परमात्मा से मिलन करवाता है। इससे पूर्व शहर में कलश यात्रा निकाली गई। जो बसवा रोड, स्टेशन रोड, आगरा रेलवे फाटक, अस्पताल रोड होते हुए खंडेलवाल धर्मशाला पहुंची।

इस दौरान राजस्थान युवा सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र भ