पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकंदरा | झरनानिवासी एक जने ने थाने में उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए मारपीट करने तथा करीब पांच दिन पहले जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार झरना निवासी लल्लूराम बैरवा ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पुत्री मीरा का विवाह करीब साढ़े 5 साल पहले लांका निवासी विजयकुमार के साथ हुआ है। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। 8 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा जहरीला पदार्थ खिलाकर रात को झरना छोड़ गए। पीहर पक्ष के लोगों ने उसका अस्पताल में उपचार कराया तो ससुराल पक्ष के लोग उसके बच्चे को भी ले गए। इसे लेकर उसने विवाहिता के पति विजय कुमार, सास, ससुर सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बाइक-टेंपोभिड़ंत में दो घायल

(दौसा) : आगरारोड पर डेयरी के समीप शनिवार को मोटर साइकिल टैंपो की भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सूरज बैरवा प्रदीप बैरवा निवासी कुटी बांदीकुई मोटर साइकिल से दौसा रहे थे। डेयरी के समीप मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर टैंपो से टकरा गई। इससे मोटर साइकिल सवार दोनों घायल हो गए।