पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला मुख्यालय में बिना अनुमति लगे होर्डिंग हटाए

जिला मुख्यालय में बिना अनुमति लगे होर्डिंग हटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बिना अनुमति होर्डिंग, कियोस्क यूनीपोल हटाने का नगर परिषद ने शनिवार से अभियान चलाया। सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दल ने शहर में सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिंग्स हटाकर जब्त कर लिए।

सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार मीणा ने कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन के पास से बोर्ड हटाना शुरू किया। उन्होंने गांधी तिराहा, लालसोट रोड, आगरा रोड, पीजी कॉलेज तक बिजली के खंभे, पेड़ सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिंग्स हटाकर जब्त कर लिए। नगर परिषद आयुक्त मोहनचंद बंसल ने बताया कि शहर में नगर परिषद की अनुमति के बिना लगा रखे होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। जिन लोगों के बोर्ड लगे हुए हैं। वे खुद हटा लें, अन्यथा जब्त कर चालान किया जाएगा।

काव्यपाठप्रतियोगिता

बांदीकुई | महिलाकालेज में शनिवार को हिन्दी दिवस पर साहित्यिक समिति के तत्वावधान में स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एनके सेठी, ज्ञानेश शर्मा, संजय शर्मा, राजश्री तिवारी, तनूजा शर्मा, पूर्णिमा भार्गव, रेणु विजय, ऋषि कुमार सोनी, रेणु शर्मा, निर्णायक टीकम चंद, ज्ञानप्रकाश मेहरा रमेशचंद सैनी ने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा बताया।

दौसा. बाजारमें होर्डिंग बोर्ड हटाते नगर परिषद का दस्ता।