पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालसोट में विजेता उपविजेता पुरस्कृत

लालसोट में विजेता उपविजेता पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल कूद प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन

भास्करन्यूज| लालसोट

ढोलावासगांव की मादया वाली स्कूल में चल रही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक बीडीओ गोपाल लाल मीना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि खेलों में मिले परिणामों से सबक ले कर जीवन पथ पर आगे बढ़ कर लालसोट का नाम रोशन करें। खिलाड़ी जीत से बोराए नहीं तथा हार से निरुत्साहित होवे। खेलों बालकों का सर्वांगीण विकास होता है। मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सरपंच दीनदयाल मीना ने विजेता टीमों तथा उप विजेताओं के साथ साथ प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एबीईओ, पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद मीना सचिव प्रकाश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसी तरह धाकडा ढाणी डिडवाना में भी चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सरपंच शीला शर्मा ने करते हुए कहा कि खेलों भाईचारे की भावना को बढावा मिलता है। इस अवसर पर संयोजक नारायण लाल गौत्तम ने प्रतिवेदन पेश किया। इसी तरह राजकीय उप्रा संस्कृत स्कूल इंदावा में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता संभागीय शिक्षा अधिकारी कमल किशोर चोटिया तथा प्राचार्य हजारी लाल बैरवा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रतिवेदन मुरारी लाल मीना ने पेश किया।

खेलकूदप्रतियोगिता का समापन

मेहंदीपुरबालाजी राजकीय प्राथमिक स्कूल बदनपुरा में चल रही दो दिवसीय वेतन केन्द्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता संयोजक देवीसहाय बैरवा ने बताया कि प्रतियोगिता में वेतन केन्द्र के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन के अवसर पर ठीकरिया सरपंच कमला मीणा ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान टीम प्रभारी दयाराम खटाणा, रामप्रताप सैनी, मिश्रीलाल मीणा, गंगाराम मीणा, अयूब खान, ईश्वर गुर्जर, भरतलाल बैरवा, तेजसिंह, जयसिंह मीणा, बन्नालाल माली, प्रहलाद मीणा, मोहनलाल, मुंशीलाल आदि मौजूद थे।

देवेशशर्मा का क्रिकेट में राज्यस्तर पर चयन

बांदीकुई| शिक्षाविभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट 19 प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या विहार उच्च माध्यमिक स्कल के दो छात्रों का चयन हुआ है। स्कूल के छात्र देवेश कुमार शर्मा तथा नीरज कुमार मीना का क्रिकेट में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खेलप्रेमियों ने