यातायात नियमों पर सवाल-जवाब प्रतियोगिता
यातायात नियमों पर सवाल-जवाब प्रतियोगिता
दौसा|सड़कसुरक्षा मीट का आयोजन शनिवार रात हुआ। कार्यक्रम में ऋषिराज सिंह पुनीत डोबरिया ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने चौपहिया वाहन चालकों को बेल्ट लगाने, दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट पहनने निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने की शपथ दिलाई। प्रतीक जैन सड़क पर प्रतीक चिह्न पत्रिका का विमोचन गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से बिना बैल्ट हैलमेट के गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं का वीडियो भी दिखाया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित सवाल-जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर जयराम मीणा, सतवीर गुर्जर, इसरार खान, देवीसिंह राजपूत आदि मौजूद थे।
चिकित्साशिविर में 100 रोगियों की जांच
दौसा|रोटरीक्लब दौसा ग्रेटर के तत्वावधान में निशुल्क नाक, कान, गला परामर्श शिविर रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक सुनील बढ़ेरा ने बताया कि शिविर में 100 रोगियों की जांच कराई गई। जैन ईएनटी अस्पताल जयपुर के डॉक्टरों ने रोगियों का चेकअप किया। क्लब अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, सचिव गोरधन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भुवनेश गंगावत, रामजीलाल, मुरारी धौंकरिया, विनय खंडेलवाल, अरविंद भारद्वाज, प्रेम अग्रवाल, डॉ. ओ.पी. बंसल, प्रदीप अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग दिया।
लेंसप्रत्यारोपण के िलए 17 मरीज रेफर
दौसा|ग्राममित्रपुरा फीलिंग स्टेशन पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंधता निवारण समिति के सहयोग से कैलगिरी नेत्र चिकित्सालय के डॉ. शोभा सिंघल की टीम द्वारा 155 मरीजों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। लैंस प्रत्यारोपण के लिए 17 मरीजों को कैलगिरी भेजा गया। शिविर में रामनाथ राजोरिया, कपिल राजोरिया, अशोक राजोरिया, मोहनलाल सामरिया, अमित राजोरिया, महेंद्र बसवाल, रामजीलाल मंडावरिया, मनोहर लाल गुप्ता, कपिश राजोरिया आदि थे।
आमजनयुवा संगठन का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत
बांदीकुई|आमजनयुवा संगठन की प्रहलाद सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में माता का जागरण आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संगठन के बबलू पंडित ने बताया कि बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा माधोगंज मंडी के बाहर 30 सितंबर को माता का जागरण का