पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तूरवाड़ा स्कूल से पोषाहार चोरी कर ले जाते दो युवकों को दबोचा

तूरवाड़ा स्कूल से पोषाहार चोरी कर ले जाते दो युवकों को दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |बांदीकुई ग्रामीण

राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल तूरवाड़ा में रविवार को ग्रामीणों ने दो युवकों को पोषाहार चुराते हुए पकड़कर पिटाई कर दी तथा पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था। इस दौरान दो युवक यहां स्कूल के कमरों में रखे पोषाहार का गेंहूं निकाल कर ले जा रहे थे। यहां से गुजर रहे ग्रामीणों को देख युवक भागने लगे। इस पर ग्रामीण युवकों पकड़कर स्कूल ले गए तथा दोनों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से पहले भी पोषाहार के चावल चोरी हो चुके है। सूचना मिलने पर पुलिस युवकों को पकड़कर थाने ले गई।

बांदीकुई. तूरवाड़ास्कूल में चोरी के बाद शेष पोषाहार दिखाते ग्रामीण।