पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे एंप्लाॅइज यूनियन की तीनों शाखाओं के चुनाव

रेलवे एंप्लाॅइज यूनियन की तीनों शाखाओं के चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

नार्थवेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन बांदीकुई कार्यालय में रविवार को तीनों शाखाओं के चुनाव हुए। यातायात शाखा में प्रहलाद सैनी अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह टोनी को सचिव नियुक्त किया गया।

यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष विनीत मान मंडल मंत्री अशोक सक्सेना की देखरेख में हुए चुनावों में लोको सिग्नल शाखा नंबर 1 में अध्यक्ष अनिल विजय, उपाध्यक्ष देशराजसिंह, रघुवीरसिंह, जौहरीलाल मीणा, सचिव मोहर सिहं गुर्जर, संयुक्त सचिव कमल सिंह, हरिसिंह कसाना, संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा, रामोतार गुर्जर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मीणा को बनाया गया। यातायात शाखा नंबर 2 में अध्यक्ष प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह डोई, श्यामसिंह, केसी कर्दम, सचिव माधवेंद्रसिंह टोनी, संयुक्त सचिव आरके मीणा, बृजमोहन, संगठन सचिव विजयसिंह, किशनलाल कोषाध्यक्ष गिर्राज सैनी तथा इंजीनियरिंग शाखा नंबर 3 में अध्यक्ष हरिसिंह यादव, उपाध्यक्ष फैलीराम मीणा, अर्जुनलाल, ललितकिशोर कसाना, सचिव धर्मसिंह, संयुक्त सचिव सुरेश चंद, जयसिंह मेवा, संगठन सचिव इंद्रकुमार सैनी,किशनलाल गुर्जर तथा कोषाध्यक्ष संजय भटनागर को बनाया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शाखा में 5- 5 सक्रिय सदस्य चुने गए।

सचिव माधवेंद्रसिंह टोनी ने बताया िक 19 सितंबर को बांदीकुई शाखा के पदाधिकारी जयपुर में धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

बांदीकुई. नार्थवेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅइज यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।