पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में आज

13 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भामाशाह शिविर

दौसा|कलक्टरमुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि जिले में 15 सितंबर को 13 स्थानों पर भामाशाह नामांकन शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खैरवाल, नांगल बैरसी, कांकरिया, राहूवास, हींगवा, पांचोली, धनावड़, देलाड़ी, रींदली, गढ़ हिम्मत सिंह में एवं नगर परिषद दौसा में वार्ड 6, नगर पालिका लालसोट में वार्ड 5 एवं नगर पालिका बांदीकुई में वार्ड 17 में शिविर आयोजित होंगे।

स्काउटगाइड संघ का सोपान प्रशिक्षण शिविर

लालसोट|राजस्थानराज्यभारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर से 19 सितंबर तक कृपासागर बालाजी के प्रांगण में होगा।

प्रशासनस्थापना समिति की बैठक

महवा|यहांपंचायत समिति सभागार में सोमवार प्रात: 10 बजे प्रशासन स्थापना समिति की बैठक प्रधान राजेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी विकास अधिकारी जगराम मीणा ने दी।