250 पदयात्री सम्मानित
लालसोट की पीएनबी शाखा के प्रबंधक मीणा को
बेस्ट ब्रांच हेड अवार्ड
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान 28 दिसंबर को
राजस्थानब्राह्मण महासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष निरंजन देव बोहरा की अध्यक्षता में रविवार को सोमनाथ मंदिर में हुई।
जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को होगा। जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिनके माध्यमिक, उमावि में 80 प्रतिशत, स्नातक में 70 प्रतिशत तथा अन्य विशिष्ट प्रतिभाओं के अतिरिक्त आरएएस, आरपीएस, आरसीएस, चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाओं से 21 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। 21 तक तहसील अध्यक्ष जिले के संयोजक के पास आवेदन जमा कराएंगे। प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए सिकराय में रामदयाल बालाजी, महेश भंडारी, रामगोपाल वैद्य सिकंदरा, चिरंजीलाल शर्मा मानपुर, महवा में नंदकिशोर तिवाड़ी, सुरेश बनावड़ वाले मंडावर, बांदीकुई में जगदीश गुरु, मोहन लाल शर्मा, रमेश शास्त्री, गौरीशंकर जोशी गुढ़ा कटला, अंबिकेश्वर शर्मा, लालसोट में घनश्याम गौड़, सुखदेव शर्मा, अशोक उपाध्याय, सियाराम शर्मा, दौसा में विष्णुकांत तिवाड़ी, अनिल शर्मा, बनवारी लाल टापरिया, भावना शर्मा, अशोक शर्मा के पास जमा करा सकते हैं। समाज के युवतियों का परिचय सम्मेलन नवंबर में करने का निर्णय लिया गया, जिसमें संयोजक बनवारी लाल टापरिया स्मारिका प्रकाशन के संयोजक हरसहाय शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रभुदयाल, अशोक भागोती, टी.सी. पाठक, गजाधर शर्मा, भावना शर्मा, मुरारी लाल गौड़, सुरेंद्र तिवाड़ी, भवानीशंकर शर्मा, केदार नाथ, नंदकिशोर तिवाड़ी उपस्थित थे।
गुर्जर महासभा के चुनाव 21 को
दौसा|गुर्जरसमाज की बैठक रविवार को देवनारायण बैसला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष निर्माण समिति के अध्यक्ष के चुनाव 21 सितंबर को कराने का निर्णय लिया। धर्मजीत सिंह पावटा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामसिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। जिला महामंत्री बच्चूसिंह तूंगड़, हरदेव सिंह निर्माण, समिति अध्यक्ष रामचंद्र खूंटला आदि उपस्थित थे।
लालसोट| पंजाबनेशनल बैंक के सीएमडी के.आर. कामत ने शाखा प्रबंधक पी.आर. मीना को दिल्ली में आयोजित समारोह में बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम देने पर बेस्ट ब्रांच हेड के रूप में सम्मानित किया