तीन दिन में आधा घंटे पानी
बांदीकुई. पानीकी समस्या को लेकर एईएन से वार्ता करते लोग।
कासं | बांदीकुई
शहरके वार्ड 17 में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर सोमवार को वार्ड के लोगों ने जलदाय विभाग के एईएन का घेराव किया। साथ ही शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
वार्ड 17 बनापुरिया मोहल्ला में कई दिनों से व्याप्त हो रही पानी की समस्या से परेशान लोग सोमवार को सुबह जलदाय विभाग कार्यालय पहुंच गए और समस्या को लेकर रोष जताना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने एईएन विकास मीणा का घेराव किया। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है। विभाग द्वारा यहां पहले एक घंटे पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन अब यहां मात्र 20 मिनट ही पानी की सप्लाई की जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि तीन दिन में मात्र आधा घंटा पानी खोलने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। पानी का प्रेशर कम रहने से कॉलोनी में अंतिम छोर के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कई बार लोग इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इस दौरान यहां आए जेईएन राजेश मीणा का भी लोगों ने घेराव कर खरीखोटी सुनाई। बाद में अधिकारियों द्वारा व्यवस्था सुधार का भरोसा दिलाने पर लोग लौट गए।
शीघ्रसुधरेगी व्यवस्था
^पानीकी कमी के कारण फिलहाल व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे है, जिससे समस्या दूर होगी। विकासमीणा, एईएनपीएचईडी