मित्तल एंड पार्टी को वॉलीबॉल का खिताब
अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अग्रसेन सेवा सदन में आओ ज्ञान पाओ प्रतियोगिता भी हुई।
प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने बताया कि वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। रामकिशोर मित्तल एंड पार्टी विजेता अशोक पदमपुरा एंड पार्टी उप विजेता रही। मंगलवार शाम 7 बजे सेवा सदन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष पूरण चंद अग्रवाल करेंगे।
वनमिनिट शो में सरोज प्रथम
बांदीकुई| अग्रसेनजयंती समारोह को लेकर अग्रवाल महिला मंडल की ओर से समाज भवन कई प्रतियोगिता हुई। महिला मंडल की अध्यक्ष श्वेता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इसके बाद वन मिनिट शो में प्रथम सरोज अग्रवाल, द्वितीय काजल अग्रवाल रही। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम श्वेता गुप्ता द्वितीय सरोज अग्रवाल रही। कार्यक्रम में मंत्री सीमा अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थी। पार्सल गेम हाऊजी प्रतियोगिताएं हुई।
चारमी-वैशाली-अल्काको मेहंदी का खिताब
लालसोट| अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत चल रही विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में सोमवार को मेहंदी, निबंध, चम्मच दौड़, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चारमी गर्ग प्रथम, अक्षिता अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह मिडिल वर्ग में वैशाली जिंदल प्रथम, अनुराधा डोली द्वितीय, सीनियर वर्ग में अल्का अग्रवाल प्रथम, रिंकी गर्ग द्वितीय, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पीयूष मंगल किम गर्ग तथा सीनियर वर्ग में चेतना गर्ग प्रथम, अक्षिता अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही।
विजेताओंको प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्र
महवा| अग्रसेनजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला सम्मेलन महुवा के तत्वावधान में कंची, ताला चाबी, बॉल कैच, थाली, गिलास-सिक्का, कुर्सी दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अध्यक्ष अनिता बजाज ने बताया कि कंची प्रतियोगिता में आयुष सिंघल, नक्ष गर्ग, ताला चाबी प्रतियोगिता में वंशिता बंसल, लताशा अग्रवाल, बॉल बैच प्रतियोगिता में साक्षी गुप्ता, रूचि गुप्ता, इशिका बंसल, निकिता गुप्ता, थाली प्रतियोगिता में स