पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में धक्का मुक्की

भामाशाह शिविर में धक्का-मुक्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

ग्रामपंचायत गुल्लाना में सोमवार को भामाशाह शिविर में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान भीड़ अधिक होने से शिविर में जमकर धक्का मुक्की हुई। तहसीलदार बीडीओ को बार-बार व्यवस्था संभालनी पडी़।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एक साथ उमड़ पडी़। इस दौरान शिविर में अलग-अलग काउंटर लगाकर फार्म जमा किए गए, लेकिन इसके बाद भी भीड़ जमा रही। कई बार धक्का मुक्की होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा़। इस दौरान शिविर में तहसीलदार सतीश जैन बीडीओ डॉ. अजीत सहरिया ने शिविर में व्यवस्थाएं संभाली। शिविर में सरपंच रामबाई गुर्जर, उपसरपंच अनिल सैनी, सुखराम लांगड़ी सहित अन्य ने लोगों की कतार लगाकर कार्य पूरे कराए। आईटी केंद्र पर जगह कम रहने से समीप ही राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में व्यवस्था करनी पडी़।

सहायककार्मिकों ने संभाली कमान

लालसोट| तकियाबगीची में चल रहे भामाशाह शिविर में सोमवार दोपहर बाद अधिकारियों को नदारद रहने के कारण शिविर सहायक कार्मिकों के भरोसे संचालित होता नजर आया। शिविर में राशन कार्डों की त्रुटि को दूर कराने के लिए लोग परेशान नजर आए। लोगों का सहायक कार्मिकों के भरोसे ही अपनी समस्याओं का निदान कराना पड़ रहा था। लोगों ने शिविर प्रभारी सहायक प्रभारी दोनों को नदारद रहने पर रोष जताया है। हालांकि शिविर प्रभारी तहसीलदार के सी मीना तथा सहायक प्रभारी ईओ जगमोहन हर्ष ने कार्यालय के काम काज को सम्पन्न करने के लिए जाने की बात कही है।

वार्ड पार्षद लता सोनी तथा महेश सोनी सहित अन्य लोगों ने कहा है कि अधिकारी शिविर में आने के नाम पर फार्मेलिटी पूरी कर कर रहे है। लोगों को खाता खोलने आधार नामांकन के नाम पर संबंधित कार्मिक दस्तावेजों की कमी को बता कर टालने में लगे हुए है। इससे शिविर का पूरा लाभ आम जन को नहीं मिल रहा है। वहीं पार्षद ओमप्रकाश झालानी ने कहा है कि अधिशासी अधिकारी तीन बजे के करीब गए है।

शिविर प्रभारी के.सी.मीना ने कहा कि शिविर में दोपहर तक वे मौजूद थे। तहसील के काम काज को सम्पन्न कराने के लिए तहसील कार्यालय गए थे। शिविर के काम काज के लिए दो गिरदावर लगाए हुए है। राशन कार्डों की त्रुटि को दूर करने के लिए कार्रवाई की जा रही है, अगर कोई समस्या आती तो वे गिरदावर उन्हें सूचना देते तुरंत शिविर में पहुंच जाते ऐस