पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | बांदीकुई-आगरा रेलमार्ग पर शहर की झालानी बगीची के समीप बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव रेल लाइन के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि सुबह बडियाल रोड पर झालानी बगीची के समीप रेल लाइन पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। वहां बड़ावास भांडेडा निवासी मुरारी सैनी का क्षत विक्षत हालत में शव बरामद किया, जिसे राजकीय अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने रात को मृतक को तलाश भी किया था, लेकिन वह नहीं मिला। मृतक सब्जी का कार्य करता था।
रेल लाइन के समीप मिला क्षत-विक्षत शव।

बांदीकुई. ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद लोग।