पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने की सफाई

अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | सरकारके स्वच्छता अभियान को लेकर गुरुवार को नगरपालिका के बाहर बसवा रोड पर जनप्रतिनिधि अधिकारियों ने सफाई कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ सड़क पर झाडू निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे नगरपालिका के बाहर एसडीएम आरएस चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचंद बैरवा, ईओ धर्मपाल जाट, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पार्षद कैलाश तांबी, राधेश्याम सैनी, रामकिशन बैरवा, शक्तिसिंह राजावत, सोमोतीदेवी, कैलाशचंद बंशीवाल, देवीलाल, रामसिंह तंवर, एसआई आनंद व्यास सहित अन्य ने बसवा रोड पर सफाईकर्मियों के साथ सड़क पर झाडू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। ईओ जाट ने बताया कि सरकार की ओर से यह स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत पूरे शहर में अभियान के अंतर्गत सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की जाएगी।