पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय आभानेरी महोत्सव आज से

तीन दिवसीय आभानेरी महोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण | पर्यटनविभाग की ओर से शुक्रवार से आभानेरी में तीन दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह भाग लेंगी। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में कच्ची घोडी़, कालबेलिया नृत्य, अलगोजा, चकनी, बहुरूपिया, शहनाई वादन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी कार्यक्रम आभानेरी चांद बावडी़ के बाहर होंगे। महोत्सव को लेकर स्थानीय सरपंच रमेश सैनी का कहना है कि हमें अभी तक भी महोत्सव को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है।