पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑडिट के बकाया प्रकरणों के निस्तारण के लिए 8 से कैंप

ऑडिट के बकाया प्रकरणों के निस्तारण के लिए 8 से कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| शिक्षाविभाग में विभागीय आडिट के बकाया प्रकरणों (पैरा) का निस्तारण करने के सिलसिले में कैंप लगाए जाएंगे, जो 8 से 15 अक्टूबर तक पंचायत समिति स्तर पर लगाए जाएंगे। दौसा पंचायत समिति के अंतर्गत 8 अक्टूबर को डीईओ मा. कार्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इसी प्रकार 9 अक्टूबर को राउमावि महवा, 10 को राउमावि बांदीकुई, 13 को राउमावि सिकराय 14 अक्टूबर को राउमावि लालसोट में कैंप लगाया जाएगा। इसके मद्देनजर संस्था प्रधानों को आदेश दिए हैं कि संबंधित लिपिक विद्यालय की विभागीय अंकेक्षण प्रतिवेदनों के बकाया आक्षेपों की ठोस पालना रिपोर्ट तैयार कर कैंप में पहुंचे।