पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से निकली अग्रसेन की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली अग्रसेन की शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दौसा. अग्रसेन की शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। )
दौसा। अग्रसेन जयंती पर गुरुवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन सेवा सदन से शाम को गाजेबाजे शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा नई मंडी रोड, मानगंज, स्टेशन रोड, गांधी तिराहा, लालसोट रोड होते हुए वापस अग्रसेन सेवा सदन पहुंची। इस बीच लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद सेवा सदन में पुरस्कार वितरण किया गया। अग्रसेन जयंती समरोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं समाज के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, तीन टांग प्रतियोगिता हुई। विचार गोष्ठी में समाज उत्थान पर चर्चा की गई। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक रामेश्वर प्रसाद मित्तल, संरक्षक किंदूरी लाल अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, जी.पी. अग्रवाल, अध्यक्ष गजानंद गर्ग, मंत्री बनवारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, युवा अध्यक्ष सुनील सिंघल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माधुरी गुप्ता, स्नेहलता अग्रवाल,मनीष कुमार आदि थे। सैंथल में भी अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई।