पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा से पहले बोनस की घोषणा, रेल कर्मचारी खुश

दशहरा से पहले बोनस की घोषणा, रेल कर्मचारी खुश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| बांदीकुई

रेलकर्मचारियों को 78 दिन उत्पादन आधारित बोनस मिलने की घोषणा पर शुक्रवार को नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर खुशी जताई।

यूनियन के मंडल संयुक्त सचिव माधवेंद्र सिह टोनी ने बताया कि रेलकर्मियों को प्रतिवर्ष उत्पादन आधारित बोनस का भुगतान दशहरे से पहले किया जाता रहा है। इस फार्मूले को बदलने के लिए सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया। इससे बोनस के दिनों की संख्या कम होने की आशंका थी तथा उत्पादन बोनस भुगतान की सीमा 3500 रुपए प्रतिमाह मानकर बोनस भुगतान किया जाता है। इसे बदलने के लिए यूनियन ने आंदोलन की तैयारी कर ली थी। रेल प्रशासन ने आंदोलन के देखते हुए रेलकर्मचारियों को 78 दिन का उत्पादन आधारित बोनस देने की घोषणाकर दी।