पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुकदेव जन्म परीक्षित श्राप का प्रसंग सुनाया

शुकदेव जन्म परीक्षित श्राप का प्रसंग सुनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| गणेश नगर स्थित शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान शनिवार को शुकदेव जन्म की झांकी सजाई गई। कथा में भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कथा वाचक बाल शुक आचार्य ने शुकदेव जन्म परीक्षित को श्राप का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि तक्षक से बचने के लिए राजा परीक्षित ने यज्ञ कराया। इस दौरान कलाकारों ने कथा में एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। मानस प्रवक्ता भरतदास त्यागी के सानिध्य में कथा के दौरान महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

निष्कामभक्ति से ही जीव का कल्याण

लालसोट| महाकाली मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में बाल संत अच्युतानन्द बापू ने कहा कि कलयुग में ईश्वर की निष्काम भक्ति से ही मोक्ष संभव है। उन्होंने कहा कि काम क्रोध लोभ मोह से परे हट कर भगवान की भक्ति करें।
कार्यक्रम के दौरान संगीत मयी कथा में लोग झूम उठे। इधर दूसरी तरफ रामगढ़ पचवारा में सीताराम मदिर प्रांगण में चल रही राम कथा में अमित वशिष्ट ने सती चरित्र शिव विवाह प्रसंग सुनाया।

पद यात्राओं के संगम पर भंडारा

पापड़दा| पालेमाता मंदिर पर शनिवार को कई गांवों से आई पदयात्राओं का संगम हुआ। इस दौरान आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई। मीणा समाज के बैपलावत वंश की कुलदेवी पाले माता मंदिर पर पदयात्राओं के संगम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर करौली, टोंक, अलवर, दौसा आदि जिलों से आए पदयात्रियों ने ध्वज चढ़ाए।
भामाशाहों ने मंदिर निर्माण के लिए राशि भेंट की। भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल ने 21 हजार रुपए दिए। पाले माता की झांकी मंदिर परिसर की सजावट की गई। महा आरती सामूहिक पूजा के बाद पंगत प्रसादी वितरित की गई।

भक्तिसंध्या में झूमे लोग

लालसोट| महाकाली मंदिर में चल रहे नवरात्रा महोत्सव के तहत महाकाली मंदिर में भक्ति संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायिका सरोज त्रिपाठी ने माता रानी पर आधारित गीतों की विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दे कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। लोग झूम कर कार्यक्रम में नाच उठे। इस अवसर पर भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे।

108 आसनों पर चल रही रामायण संपन्न

बांदीकुई ग्रामीण| धार्मिकस्थल झांझीरामपुरा के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर 108 आसनों पर चल रही रामायण पाठ का शुक्रवार को समापन हुआ।