एसडीएम जनप्रतिनिधियों ने संभाली झाडू
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
ग्रामपंचायत लोटवाड़ा में स्वच्छता अभियान को लेकर एसडीएम सरपंच ने झाडू निकालकर अभियान की शुरुआत की। सुबह एसडीएम आरएस चौहान, सरपंच लोकेन्द्र सिंह लोटवाड़ा, डॉ.गिरधर शर्मा तथा सचिव बसंतीलाल सैनी ने सड़क पर झाडू निकालकर इस अभियान की शुरुआत की तथा लोगों को अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद थे।
रेलवेस्टेशन पर भी चलेगा अभियान
बांदीकुई|इन दिनोंचलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में रेलवे भी अपनी भागीदारी निभाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने सभी तैयारिया शुरु कर दी है। 2 अक्टूबर को यहां श्रमदान के माध्यम से विशेष साफ सफाई होगी। देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों पर इस अभियान को चलाया जाएगा। इसके लिए यहां 2 अक्टूबर को विशेष रुप से साफ सफाई होगी। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरु कर दी है। इसके लिए जयपुर से रेल अधिकारी यहां आकर दिशा निर्देश भी दे चुके हैं। रेलवे द्वारा इन दिनों रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। रेलवे कालोनी में उगी खरपतवार को हटाया जा रहा है।
स्टेशन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक भैरवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर को यहां एनएसएस की टीम अन्य संगठनों द्वारा रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की जाएगी। इस दौरान यहां रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बांदीकुईग्रामीण| राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल मोराडी में शनिवार को स्कूल के बालकों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि स्कूल के स्काउटर अध्यापक कुलदीप शर्मा के नेतत्व में स्काउट बालकों बालिकाओं ने गांव में रैली निकालकर स्वचछता का संदेश दिया।
इसके बाद स्कूल में गठित बाल संसद के अध्यक्ष छात्र विजयकुमार के नेतत्व में स्कूल परिसर आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की गई।
जागरूकतारैली निकाली
दौसा(ग्रामीण)| शनिवारको स्कूलों में स्वच्छता कार्यक्रम हुए। राउप्रावि गांगल्यावास में सरपंच कैलाश गुर्जर , बनियाना चौकी प्रभारी हंसराज गुर्जर , समाजसेवी रामनारायण मीणा ने झाडू लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किय। उन्होंने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया अतिथियों ने कहा कि स्वच्छ शरीर में स्वच्छ मस्तिष्क निवास करता है। स्वच्छता से ही मनुष्य निरोगी रह सकते हैं। रामनारायण मीणा, प्रधान