पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थानी कलाकारों ने बांधे रखा दर्शकों को

राजस्थानी कलाकारों ने बांधे रखा दर्शकों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

आठवींसदी की बेजोड़ कलाकृतियों के संगम आभानेरी में पर्यटन विभाग की ओर से चल रहे आभानेरी उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को दिनभर राजस्थानी लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कार्यक्रम देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सुबह 11 बजे आभानेरी की चांद बावडी़ के बाहर शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, अलगोजा, बहुरूपिया, कठपुतली, शहनाई वादन के कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान कलाकारों द्वारा चांद बावड़ी के बाहर नुक्कड़ के माध्यम से पेश किए इन कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दिनभर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की छठा बिखेरी। विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें आभानेरी महोत्सव राजस्थानी लोक कलाकारों के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाम तक कार्यक्रम देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान दिनभर चले कार्यक्रमों में कई बार लोक कलाकारों के साथ यहां आए विदेशी पर्यटकों ने भी नृत्य किया।

ऊंटसवारी का लुत्फ

पर्यटनविभाग की ओर से आभानेरी के महत्व को बढा़ने के लिए विदेशी पर्यटकों को ऊंट पर भी घुमाने की सुविधा दी गई। चांद बावड़ी के बाहर खडी़ इन ऊंटगाडि़यों में विदेशी पर्यटक को बैठकर आभानेरी घुमाया गया।

बांदीकुई. आभानेरीउत्सव में मयूर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।