- Hindi News
- 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी अब रानीखेत एक्सप्रेस
1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी अब रानीखेत एक्सप्रेस
बांदीकुई| रानीखेतएक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की सीमा को रेलवे ने 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है लेकिन इस बार नेट पर रिजर्वेशन ने नया बखेड़ा कर दिया। यानी बांदीकुई से भगतकी कोठी का रिजर्वेशन हो रहा है लेकिन बांदीकुई से काठगोदाम की ओर नहीं।
बांदीकुई जंक्शन पर इस ट्रेन के ठहराव का खेल करीब 8 महीने से अस्थाई रूप से चल रहा है। 30 सितंबर को समय सीमा पूरी होने के बाद रेलवे ने इसके फेरे 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक बढ़ा दिए। लेकिन रेलवे एडवांस रिजर्वेशन पर फिलहाल बांदीकुई से भगतकी कोठी जोधपुर तक गाड़ी संख्या 15013 का में हो रहा है लेकिन 1 अक्टूबर से बांदीकुई से काठगोदाम ट्रेन संख्या 15014 का रिजर्वेशन नहीं हो रहा है। इसे लेकर लोगों में ठहराव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रिजर्वेशन में खामी को लेकर डीआरएम विरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमने 25 नवंबर तक स्टोपेज बढ़ा दिया है। अब बांदीकुई से काठगोदाम तक रिजर्वेशन क्यों नहीं हो रहा है। इसे हम दिखवाते हैं।