पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई| रेलवेकॉलोनी में गंदे पानी निकास के लिए बनाया गया

बांदीकुई| रेलवेकॉलोनी में गंदे पानी निकास के लिए बनाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| रेलवेकॉलोनी में गंदे पानी निकास के लिए बनाया गया नाला इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। एक माह नाला निर्माण कार्य बंद होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसवा रोड तिराहे से दिल्ली रेलवे फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर डबल स्टोरी सहित आसपास के क्षेत्र में भरने वाले गंदे पानी निकास के लिए रेल प्रशासन ने दो माह पहले नाला निर्माण कार्य शुरु किया था। कुछ दिनों तक तो ठेकेदार ने जेसीबी चलाकर खुदाई की, लेकिन आज तक नाला का निर्माण पूरा नहीं किया। वर्तमान में यहां निर्माण सामग्री पडी़ है लेकिन कार्य बंद है। लोगों ने बताया कि नाला निर्माण के समीप ही गुजरने वाले मार्ग से लोगों का रेलवे स्टेशन, रेलवे कालोनी की ओर आना-जाना लगा रहता है।

बांदीकुई की रेलवे कॉलोनी में बंद पड़ा है निर्माण कार्य