पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावर | यहांसोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बांदीकुई -आगरा रेल मार्ग पर कटी घाटी के पास ट्रेन की चपेट में जाने से एक जने की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान लोगों की भी भीड़ लग गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव को मंडावर अस्पताल पहुंचाया, जहां शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक कौनसी ट्रेन की चपेट में आया है इसका भी कोई पता नहीं चल सका।