पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालसोट|बिजली निगमके मेंटीनेंस वर्क के तहत सोमवार से पांच घंटे

लालसोट|बिजली निगमके मेंटीनेंस वर्क के तहत सोमवार से पांच घंटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट|बिजली निगमके मेंटीनेंस वर्क के तहत सोमवार से पांच घंटे की कटौती शुरू हो गई। कटौती के कारण लोग परेशान रहे। कटौती मंगलवार को भी जारी रहेगी। एक्सईएन जी मीना ने बताया कि प्रात: सवा आठ से दोपहर सवा बजे तक बिजली की कटौती रहेगी जो एक अक्टूबर तक इसी समय पर कटौती जारी रहेगी।

छात्राको प्रताड़ित करने का आरोप

लालसोट| तलावगांवके निजी शिक्षण संस्था पर तीन वर्षीय छात्रा को प्रताड़ित करने का अभिभावक ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर सहित शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की मांग की। नवल खांडल ने बताया कि अपूर्वा माध्यमिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिका ने उसकी बच्ची गायत्री खांडल के हाथ बांध कर प्रताड़ित किया जिसके कारण छात्रा में डर है, वह स्कूल जाने से कतरा रही है। स्कूल के प्रबंधन से बात करने पर छुआछूत कार्य में बाधा का आरोप लगाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच करा कर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओंके लिए योग कक्षा शुरू

दौसा| भारतस्वाभिमान की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क योग कक्षा सोमवार को बजरंग मैदान पर शुरू हुई। सोशल मीडिया प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि जिला प्रभारी शिवरतन नायला मंजू सैनी ने महिलाओं को योगा प्राणायाम का अभ्यास कराया। निशुल्क योग कक्षा प्रतिदिन सुबह 5 से 6:30 बजे तक चलेगी।

परागशुक्ला सम्मानित

बांदीकुई| ब्राह्मणसमाज की ओर से दौसा में आयोजित हुए समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद शेखर शुक्ला के पुत्र पराग शुक्ला को सम्मानित किया गया। पराग शुक्ला को यह सम्मान दसवीं बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक लाने पर समाज के पदाधिकारियों ने सौंपा।

प्रशिक्षणअनुदेशक का चयन रद्द

महवा| जिलाशिक्षा अधिकारी दौसा के आदेश क्रमांक 5527-39/26/09/14 के तहत तृतीय वेतन श्रंखला में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक पद पर राउप्रावि खेडली खुर्द में कार्यरत सूरजभान को निर्धारित तिथि तक आयोग द्वारा बीपीएड में योग्यता धारी नहीं माना गया। इसे लेकर सोमवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपालप्रसाद मीणा द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक सूरजभान को योग्यता के अभाव मे उनकी सेवाएं रद्द कर दी गई। बीईईओ ने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी सूरजभान की नियुक्ति राउप्रावि खेडली खुर्द पं.स0 महुवा में हुई थी एवं इनके द्वारा 31/07/2013 को कार्यग्रहण किया गया था।

जीरोबैलेंस पर खोले