पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडप में दुर्गा माता की झांकी सजाई

मंडप में दुर्गा माता की झांकी सजाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| नवरात्रके दौरान गांधी चौक में दुर्गा पूजा मंडप में माता की झांकी सजाई गई। शाम को महा आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आरती में शामिल लोगों ने माता के जयकारे लगाए। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए लोगों का तांता लगा रहा। नई मंडी रोड दुर्गा मंदिर में शाम को आरती में भारी भीड़ रही। मंदिर में देर रात तक लोगों का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा, वहीं कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी सजाई गई। किला सागर में दुर्गा मंदिर सैंथल रोड दुर्गा माता के मंदिरों में लोगों की भीड़ रही।

टीबीके लक्षण उपाय बताए

बांदीकुई| राजकीयअस्पताल में सोमवार को टीबी के रोगियों के लक्षण बताए उपायों की जानकारी दी। अस्पताल में आयोिजत कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नूतन प्रकाश, अस्पताल प्रभारी डॉ. एसएन शर्मा, जिला समन्वयक मनीष शर्मा, एसटीएस सुशील अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता ने रोगियों को इस रोग के बारे में जानकारी दी।

दौसा. गांधीचौक में दुर्गा पूजा मंडप में सजी माता की झांकी।