पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे लाइन के पास कचरा डाला तो होगी कार्रवाई

रेलवे लाइन के पास कचरा डाला तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेल अधिकारियों आरपीएफ ने की समझाइश

कार्यालयसंवाददाता | बांदीकुई

देशभरमें चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर अब रेलवे ने भी कमर कस ली है। सोमवार को रेलवे ने अभियान चलाकर रेलवे लाइन के समीप कचरा डालने वालों से समझाइश की। अधिकारियों ने बताया कि पहले दौर में समझाइश की जा रही है। अब यदि किसी ने रेलवे लाइन के समीप कचरा डाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

सुबह दोपहर 12 बजे करीब रेलवे अधिकारी के.एल.मीणा, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों रेलकर्मचारियों ने आगरा रेलवे फाटक से झालानी बगीची तक रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आगरा फाटक के समीप रेल लाइन के पास कचरा डालने वाले फल विक्रेताओं दुकानदारों को बुलाकर समझाइश की। रेल अधिकारियों ने बताया कि रेल लाइन के समीप कचरा डालना कानूनन अपराध है। पहले दौर में समझाइश की जा रही है अब यदि किसी ने यहां कचरा डाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान यहां जेसीबी लगाकर भी साफ-सफाई की गई।