रैली से संदेश : सफाई रखो, स्वस्थ रहो
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई
स्वच्छताअभियान के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली निकाली गई। रैली को राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बाढबिशनपुरा से महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मीरा सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कार्यकर्ता स्वच्छता का संदेश देते हुए चल रही थी।
स्वच्छता अभियान को लेकर सोमवार को शहर के वार्ड 9 में अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने वार्ड की कालोनियों में सड़क नालियों की सफाई की। पार्षद शक्तिसिंह राजावत ने अभियान का निरीक्षण किया।
बांदीकुईग्रामीण| स्वच्छताअभियान को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नंदेरा में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य संपतराम मीणा ने बताया कि प्रारंभिक विभाग में प्रथम भावना गुर्जर, द्वितीय विजेंद्र मेहरा, तृतीय रामकेश सैनी, चतुर्थ राजेंद्र सैनी तथा पांचवां स्थान निशा गुर्जर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा में प्रथम शीला प्रजापत, द्वितीय मौसमबाई सैनी, तृतीय अंजना बैरवा, चतुर्थ नरेश सैनी पंचम स्थान पर मंजूबाई सैनी रही।
इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक स्कूल ऊनबड़ागांव में स्वच्छता अभियान को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता संयोजक हर्ष भार्गव ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्रथम रिंकू सैनी, द्वितीय अंकित मीना तथा तृतीय फोरंता सैनी रहे। इसी प्रकार माध्यमिक स्तर पर प्रथम वीरसिंह, द्वितीय गीता महावर तथा तृतीय अरूण बुंदेल रहे। इसी प्रकार बसवा के आंगनबाड़ी केंद्रों तथा आसपास साफ सफाई करवाई गई।
स्वच्छतासमारोह 2 को
दौसा| जिलेके समस्त सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्वच्छता की शपथ लेंगे। कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बांदीकुई. स्वच्छताअभियान को लेकर रैली को रवाना करती सुपरवाइजर।