स्वच्छता के िलए आज निबंध प्रतियोगिता
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को विद्यार्थियों की जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोिगता के संबंध में िमली जानकारी के अनुसार इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2-2 विद्यार्थी (प्राइमरी सेकंडरी सैटअप से 1-1) भाग लेंगे। प्रतियोगिता जिला परिषद सभागार में होगी। सुबह 11 बजे से दौसा, सिकराय बांदीकुई तथा दोपहर 1 बजे से लालसोट महवा ब्लाक के छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता होगी।
जिला परिषद स्थित निर्मल भारत अभियान के जिला समन्वयक डीगेंद्र गुलपाडिया ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता पहली पारी में सुबह 11 से 12 बजे तक दूसरी पारी में दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी। विद्यार्थियों के साथ एक-एक शिक्षक भी आएंगे। हालांकि प्रतियोगिता का कोई विषय निर्धारित नहीं किया है, लेकिन मूलतः स्वच्छता ही विषय होगा।
जिले स्तर पर विजेता दोनों सैटअप के प्रथम 3-3 विजेताओं को 2100, 1100 500 रुपए बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। विदित रहे कि 29 सितंबर को ग्राम पंचायत पर निबंध प्रतियोगिता हुई थी। इसमें प्राइमरी सेकंडरी दोनों सैटअप में अलग-अलग प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार में 500, द्वितीय में 251 तृतीय को 101 रुपए मिलेंगे। इसी कड़ी में ब्लॉक स्तर पर निबंध पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें में दोनों सैटअप के टॉप 3-3 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जहां प्रथम को 1100, द्वितीय को 500 तृतीय को 251 नकद मिलेंगे। सभी पुरस्कार 2 अक्टूबर को प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोिगता की तैयािरयां जोरों पर हैं।
नौिनहालोंने िलखे निबंध
बांदीकुई ग्रामीण| राजकीयमाध्यमिक स्कूल पीचूपाड़ा खुर्द में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में नोडल के सभी स्कूलों के 39 बालकों के ने भाग लिया। अभियान की शुरुआत नायब तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने झाडू लगाकर की। इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ। नायब तहसीलदार सहित बालकों ने पौधरोपण किया।