पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई में खुले वाॅल चैंबर से रहता है गंदे पानी की सप्लाई का अंदेशा

बांदीकुई में खुले वाॅल चैंबर से रहता है गंदे पानी की सप्लाई का अंदेशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | शहरकी रेलवे काॅलोनी में इन दिनों खुले पड़े वाल चैंबर से पाइप लाइन में गंदगी जाने का अंदेशा बना हुआ है। कई बार रेल कर्मचारी इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

रेलवे कालोनी में रेलवे स्कूल के समीप बनी पानी की टंकियों से पानी सप्लाई के लिए यहां वाल चैंबर बना रखा है, लेकिन यह चैंबर खुला होने से इसमें गंदगी पडी़ हुई है। यही नहीं यहां पाइप लाइन लीकेज होने से इससे गंदगी जाने का अंदेशा बना रहता है। कई बार इस समस्या को लेकर रेलकर्मी उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।