होमगार्ड भर्ती के लिए युवाओं की भीड़
गृहरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में 22 दिसंबर को होने वाली गृह रक्षा स्वयं सेवक भर्ती के आवेदन लेने के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
सुबह से ही केंद्र पर आवेदन लेने के लिए युवकों की भीड़ लग गई। आवेदन का वितरण शुरू होते ही युवाओं की लंबी लाइन लग गई। 12 से 13 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समादेष्टा गणपत सिंह नरूका ने बताया कि नगर परिषद दौसा नगर पालिका बांदीकुई एवं पंचायत समिति बांदीकुई के अभ्यर्थियों की तीन वर्ष से अधिक रहने के निवास प्रमाण-पत्र की प्रमाणित प्रति देखने के बाद निशुल्क आवेदन वितरित किए गए हैं।
दौसा. होमगार्डभर्ती के आवेदनों के लिए लगी अभ्यर्थियों की लाइन।