पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक रात में चार जगह चोरी की वारदातें

एक रात में चार जगह चोरी की वारदातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई/ बांदीकुई ग्रामीण| गुरुवार रात शहर में चोरों ने धमाचौकड़ी मचाई। मालीपुरा मोहल्ले में एक रेल ड्राइवर के सूने मकान का ताला तोड़ हजारों का सामान चुराकर ले गए। गुढा़कटला रोड नांगवास में दो जगह ट्रांसफार्मर से सामान चुराने की घटनाएं हुईं। एक वकील के मकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शहर के बसवा रोड पर फुलेरा में कार्यरत रेल ड्राइवर रामकिशोर यादव के सूने मकान में चोर अंदर घुस गए। मकान के मुख्य दरवाजे सहित तीन कमरों के ताले तोड़ दिए तथा अंदर रखे दो बडे़ बक्से, दो अलमारी के ताले तोड़कर वहां रखे सामान को चुराकर ले गए।
चोरों ने कमरों में रखे सामान को भी बिखेर दिया। सुबह पड़ोसी रामसिंह यादव ने मकान के दरवाजे खुले होने पर जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। चोर कितना सामान ले गए, इसका खुलासा मकान मालिक के आने के बाद लगेगा।

वकील के मकान से माल पार : इसी रात चोर शहर के वार्ड 18 निवासी एडवोकेट भगवान सहाय सैनी के सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। परिवार के लोग अपने गांव पामाडी़ गए हुए थे। चोर कमरों के ताले तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।

खेतों में लगे ट्रांसफाॅर्मर से सामान चोरी : चोर गुढा़कटला रोड पर दो जगह से बिजली ट्रांसफार्मर से सामान चुराकर ले गए। रिटायर्ड कलेक्ट्रेट अधीक्षक रामनिवास मीणा ने बताया कि नागवास में उनके खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर कर तांबा सहित आयल चुराकर ले गए। इसी प्रकार मुकरपुरा बाइपास के थोडा़ आगे गुढा़कटला रोड पर लगे ट्रांसफार्मर से भी सामान चोरी हो गया। रिटायर्ड अधीक्षक मीणा ने बताया कि चोरों ने 10 नवंबर की रात भी ट्रांसफार्मर से सामान चुराने का प्रयास किया था, लेकिन जाग हो जाने पर वे भाग गए।

पुलिसगश्त पर सवालिया निशान : एक ही रात में चार जगह चोरी की वारदातों ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान उठा दिया। सर्दी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त का दावा कर रही है, दो दिन से लगातार हो रही चोरी ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है।