पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो िक्वंटल पॉलिथीन जब्त

दो िक्वंटल पॉलिथीन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| पॉलिथीन जब्ती अभियान के तहत शुक्रवार को महवा प्रशासन ने बडी़ कार्रवाई करते हुए शहर के मुख्य बाजार के व्यापारियों से करीब दो क्विंटल पॉलिथीन जब्त किए, िजससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार रामकरण मीणा सहित दर्जनों पटवारियों की टीम अभियान के तहत मुख्य बाजार में पहुंची। जहां टीम ने मुख्य बाजार, प्रधान जी का कटला, सहित अन्य जगह स्थित दुकानदारों के यहां छापामार कार्यवाही करते हुए दो क्विंटल पॉलिथीन जब्त की।
इस दौरान प्रशासन टीम ने प्रत्येक दुकान पर पॉलोथीन जांच की। पॉलोथीन के खिलाफ अभियान की जानकारी मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। पॉलीिथन को नष्ट कर दस किलो से अधिक पॉलीथिन मिलने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया जाएगा।

सिकंदरा में भी हड़कंप : सिकंदरा| एसडीएम राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को सिकंदरा में प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरीबैग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सिकंदरा से करीब 15 किलो कैरीबैग जब्त किए गए। एसडीएम अग्रवाल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार धर्मचंद सैनी, पटवारी अजय गुप्ता तथा सिकंदरा थाने के एएसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदरा चौराहे के बांदीकुई गीजगढ़ रोड पर कैरीबैग की जांच की।
एसडीएम ने बताया कि सिकंदरा चौराहा स्थित जैन साड़ीज के यहां 1 किलो 500 ग्राम, बांदीकुई रोड पर शरीक खान मंसूरी के यहां 4 किलो 900 ग्राम, प्रियांशु जनरल स्टोर पर 8 किलो 500 ग्राम कैरीबैग तथा गीजगढ़ रोड स्थित एमएम फर्म पर एक किलो 200 प्लास्टिक कप बरामद किए गए।

(महवा. प्रधानजी कटले में पॉलीथिन व कैरीबैग जब्त करता प्रशासन)