- Hindi News
- बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
बांदीकुई ग्रामीण| ढिगारियाभीम जीएसएस पर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सीएल मीणा ने बताया कि 7 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे ढिगारिया भीम जीएसएस पर कर्मचारी रमेश गुर्जर के साथ आरोपी चेतराम मीणा हरिनारायण मीणा ने मारपीट की थी। दोनों आरोपियों ने 8 दिसंबर को पुन: जीएसएस पर कर्मचारी एमपी मीणा के साथ मारपीट की। इस मामले में आरोपी चेतराम हरिनारायण को गिरफ्तार कर लिया।