पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती के विरोध में होमगार्डोंं ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

भर्ती के विरोध में होमगार्डोंं ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| होमगार्डभर्ती के विरोध में होमगार्डो ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। होमगार्डों ने बताया कि राजस्थान गृह रक्षा दल द्वारा 22 दिसंबर से बांदीकुई केंद्र पर नये सिरे से जवानों की भर्ती की जा रही है, लेकिन यहां पहले से ही करीब 72 होमगार्ड के जवान कार्यरत है। जिन्हें पूरी साल में मात्र 2 से 3 माह की ड्यूटी मिलती है। ऐसे में यदि नए जवान भर्ती होगे तो पूर्व कार्यरत में जवानों को रोजगार नहीं मिलेंगे। होमगार्ड ने चेतावनी दी कि यदि भर्ती को निरस्त नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।