- Hindi News
- फर्जी बैंक मैनेजर बन व्याख्याता के खाते से निकाले एक लाख रुपए
फर्जी बैंक मैनेजर बन व्याख्याता के खाते से निकाले एक लाख रुपए
भास्कर न्यूज | बांदीकुईग्रामीण
फर्जी बैंक मैनेजर बनकर आरोपियों द्वारा एक व्याख्याता के खाते से एक लाख रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित व्याख्याता ने बसवा थाने में मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल में व्याख्याता करनावर निवासी द्वारका प्रसाद शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि 30 जनवरी शाम 4 बजे उसके मोबाइल पर आरोपियों ने फोन कर स्वयं को आरबीआई मुंबई का बैंक मैनेजर बताते हुए उनके एटीएम कार्ड की सीमा समाप्त होने की बात कहते हुए एटीएम को रिव्यू कराने के निर्देश दिए तथा उनसे एटीएम कोड खातों की जानकारी ले ली। इसके बाद पीड़ित के दो खातों से 50 हजार 52 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी सूचना पर मोबाइल पर आने पर वह बैंक पहुंचा और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़पचवारा में पाटाेर पोश ध्वस्त
लालसोट | रामगढ़पचवारा गांव में अटल नगर में पाटाेर पोश ध्वस्त हो गई, जिसके नीचे दबने से एक गाय की मौत हो गई। पाटोर पोश ध्वस्त होते ही अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर लोग बचाने के लिए दौड़े। गाय को निकालने में बजरंग दल के सदस्यों ने कार्रवाई की। इधर, सरपंच ने गायों की सुरक्षा के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव लेने की बात कही। लोगों ने मुआवजे की मांग की है।