िबजली चोरी के 120 मामले पकड़े
दौसा| जयपुरडिस्कॉम की ओर से शनिवार को बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में बिजली चोरी के 120 मामले पकड़े गए। जयपुर डिस्कॉम के एसई आर. के. मीणा ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता दल जयपुर ओएंडएम की टीमों ने दौसा, लालसोट, बांदीकुई, महवा सिकराय क्षेत्र में जांच की। इस दौरान बिजली चोरी के 120 मामले पकड़े। इन पर करीब 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।