- Hindi News
- महिला काॅलेज में बांटा बालिकाओं को निशुल्क साहित्य
महिला काॅलेज में बांटा बालिकाओं को निशुल्क साहित्य
बांदीकुई| गायत्रीपरिवार की ओर से शनिवार को महिला कालेज में बालिकाओं को निशुल्क साहित्य का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. राजेश धाकड़ ने गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप करवाते हुए बालिकाओं को साहित्य का वितरण किया। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्य सुभाष अवस्थी तथा जगमोहन दुब्बे सहित महिला काॅलेज के प्राचार्य डॉ. एनके सेठी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
बांदीकुई. महिलाकाॅलेज में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकें बांटते राजेश धाकड़।