ममता मीणा लवाण प्रधान
दौसा (ग्रामीण) | कांग्रेसकी ममता मीणा लवाण पंचायत समिति की प्रधान चुनी गई।
ममता मीणा को 13 भाजपा के राजेश मीणा को 10 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने 3 मतों से जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस के बागी दिनेश मीणा को 1 भी वोट नहीं मिला। एसडीएम शशि अग्रवाल ने ममता मीणा को प्रधान पद की शपथ दिलाई। सुबह भारी पुलिस जाब्ते के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ममता मीणा के प्रधान चुने जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई।
जिलाप्रमुख प्रधान बनने पर आतिशबाजी
बांदीकुई | जिलाप्रमुख पद पर गीता खटाणा तथा बांदीकुई प्रधान पद पर सीमा मीणा के निर्वाचित होने पर कांग्रेसियों ने पटाखे चलाकर मिठाई वितरित की। दोनों के निर्वाचित होने पर ब्लाॅक महामंत्री अशोक काठ, पूर्व पालिकाध्यक्ष चंद्रमोहन आकोदिया, रामू हरियाणा, पार्षद अब्दुल मजीद, ऋषि फतेहपुरिया, बद्रीनारायण शर्मा, पप्पन जैमन , ओमप्रकाश जाकड़, मुनीर खान, शैलेन्द्र सैन, बंटी शाहरा, ललित बागोरिया, हनुमान मेहलूणी सहित अन्य ने पटाखे चलाकर मिठाई बांटी। इसी प्रकार बसवा में पूर्व पंस सदस्य श्यामसुंदर व्यास तथा आभानेरी में कांग्रेस नेता अमरसिंह महाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए।
सिकंदरा| जिलाप्रमुख पद पर गीता खटाणा तथा सिकराय प्रधान पद पर बादाम सैनी के निर्वाचित होने पर युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंचल कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा में पटाखे चलाकर मिठाइयां वितरित की।