सामुदायिक भवन के लिए ज्ञापन
बांदीकुई | वाल्मीकिनवनिर्माण परिषद की ओर से शहर के वार्ड नंबर 12 हरिजन बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं ने संरक्षक शक्तिसिंह राजावत के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष बैरवा को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की जा रही है। जिस पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया। कई बार आश्वासन मिले, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे उन्हें भवन अभाव में खुले आसमान के नीचे मांगलिक सहित अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं।