- Hindi News
- 10 को बांट चुके टेमी फ्लू, जुटा रहे मरीजों की संख्या
10 को बांट चुके टेमी फ्लू, जुटा रहे मरीजों की संख्या
जिले में पैर पसार रहे स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सा विभाग भी सतर्क नजर रहा है। इसे लेकर रोजाना ब्लाॅक के अस्पतालों से मरीजों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। अब तक 10 मरीजों को टेमी फ्लू की दवा दी जा चुकी है।
विभाग द्वारा रोजाना ब्लाॅक के सभी राजकीय अस्पतालों में आने वाले मरीज सहित मरीजों को तीन कैटेगिरी में बांटकर उनकी संख्या एकत्रित की जा रही है। कैटेगिरी में सामान्य खांसी जुकाम के मरीजों को रखा गया है। इस कैटेगिरी में रोजाना 100 से 125 तक मरीज रहे हैं। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक के अस्पतालों में 1032 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जिसमें कैटेगिरी के मरीजों की संख्या 136 रही। बी कैटेगिरी के मरीजों को विभाग द्वारा टेमी फ्लू की दवा दी जा रही है। विभाग द्वारा अब तक 10 मरीजों को इस श्रेणी में दवा दी जा चुकी है। सी कैटेगिरी में स्वाइन फ्लू के रोगी को रखा गया है।