- Hindi News
- स्कूलों गांवों में पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
स्कूलों-गांवों में पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
ग्रामीणों बालकों को दी जानकारी
भास्करन्यूज| बांदीकुईग्रामीण
स्वाइन फ्लू के जिले में बढ़ते कदमों को रोकने के लिए आयुर्वेद विभाग ने भी कमर कस ली है। शनिवार को आयुर्वेद अस्पताल बैजूपाड़ा की ओर से स्कूलों में करीब 12 सौ से अधिक बालक ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाकर जानकारी दी गई।
बैजूपाड़ा आयुर्वेद अस्पताल के प्रभारी धर्मे बोध अवस्थी ने बताया कि स्कूलों में 985 छात्र-छात्राओं तथा 300 ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान बालकों को मौसमी बीमारी तथा स्वाइन फ्लू के लक्षण तथा बचाव की जानकारी दी गई।
दौसा|राउमाविलाड़ली का बास में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। चिकत्सा अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा कंपाउंडर राजेंद्र प्रसाद शर्मा नेछात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
दौसा(ग्रामीण)| स्वाइनफ्लू की रोकथाम के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से रासीमावि ढिगारिया में शनिवार को 300 बालकों को वैद्य गणपत लाल शर्मा ने काढ़ा पिलाया। उन्होंने कहा कि रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार कराए। इसके लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। समाज सेवी रतन ने कहा कि सभी को कार्य में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामवतार गुप्ता, राजीव शर्मा, सुनीता वर्मा, ममता मीणा, सुभाष चंद्र रैगर, सोहन लाल पारीक, प्रमोद कुमार नापित, ओमप्रकाश शर्मा, गणपतलाल आदि मौजूद थे।
दौसा (ग्रामीण). स्कूलमें बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाते वैद्य।