पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस भाजपा में खलबली

क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस भाजपा में खलबली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| पंचायतचुनावों में कांग्रेस भाजपा दोनों ही दलों में क्रॉस वोटिंग होने से नेताओं में खलबली मची हुई है। पार्टी में भितरघात को लेकर नेता आत्म मंथन करने में लगे हुए हैं। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा के एक सदस्य द्वारा क्रॉस वोटिंग करने से बैकभुट पर आई पार्टी ने उप प्रमुख के लिए प्रत्याशी ही नहीं उतारा। जिससे कांग्रेस का प्रत्याशी निर्विरोध रहा। छहों पंस में कांग्रेस के प्रधान बनने के बाद महवा, बांदीकुई लवाण में भाजपा के उप प्रधान बन गए। दौसा, बांदीकुई, सिकराय, लालसोट लवाण पंस में कांग्रेस को बहुमत मिला है। जबकि महवा में कांग्रेस भाजपा के बराबर सदस्य चुने हैं। यहां उप प्रधान चुनाव में बांदीकुई लवाण में कांग्रेस के एक-एक सदस्य क्रॉस वोटिंग कर गए। इससे भाजपा के उप प्रधान बन गए। सिकराय लालसोट में भाजपा उप प्रधान के लिए प्रत्याशी नहीं उतार सकी।

यहां बने दूसरे उप प्रधान

पंसबहुमत उप प्रधान

महवानिर्दलीय भाजपा

बांदीकुई कांग्रेस भाजपा

लवाण कांग्रेस भाजपा

जिला प्रमुख- गीताखटाणा (कांग्रेस),

उपजिलाप्रमुख- सीताराममीणा (कांग्रेस)

पंचायत जनप्रतिनिधि

पंसप्रधान उप प्रधान

दौसादीनदयाल (कांग्रेस) मंजू मीणा (कांग्रेस)

महवा मीरा देवी (कांग्रेस) मिश्री देवी (भाजपा)

बांदीकुई सीमा मीणा (कांग्रेस) रेखा मीणा (भाजपा)

सिकराय बादाम सैनी (कांग्रेस) भीमसिंह (कांग्रेस)

लालसोट रामकली (कांग्रेस) किशन मीणा (कांग्रेस)