- Hindi News
- शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के विरोध में विद्यालय पर लगाया ताला
शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के विरोध में विद्यालय पर लगाया ताला
बांदीकुई ग्रामीण| राजकीयमाध्यमिक स्कूल केसरीसिंहपुरा में सोमवार को एक शिक्षक की दूसरी स्कूल में प्रतिनियुक्ति करने के विरोध में स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल के मुख्य प्रवेशद्वार पर ताला ठोककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर रोष जताया। छात्रों ने बताया कि स्कूल दो साल पहले ही उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुई थी। लंबे समय तक स्कूल में प्राथमिक स्तर का स्टाफ की कार्यरत था।
लंबे समय से की जा रही मांग के बाद शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2014 में यहां तीन माध्यमिक स्तर के शिक्षक नियुक्त कर दिए। इसके बाद स्कूल में अध्ययन कार्य सुचारू रूप से शुरु हो गया। अब शिक्षा विभाग तीनों माध्यमिक स्तर के स्टाफ में से एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर बास बिवाई स्कूल में भेज रहा है।
सोमवार को शिक्षक को रिलीव करने की सूचना मिलते ही बालकों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर मुख्य द्वार पर ताला ठोक दिया और नारेबाजी करना शुरु कर दिया। स्कूल के अध्यापकों ने बालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
बांदीकुई. केसरीसिंहपुराके स्कूल में ताला लगाकर विरोध करते विद्यार्थी।