फल वितरण कार्यक्रम
बांदीकुई| एनएसयूआईकीओर से मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राजेश पायलट की 70वीं जयंती पर मूक बधिर स्कूल कौलाना में फल वितरित किए जाएगें। यह जानकारी संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैंसला ने दी।
सिकंदरारोड पर सत्संग
बांदीकुई|बलरामसत्संग मंडल की ओर से मंगलवार को दोपहर 1 से तीन बजे तक सिकंदरा रोड पर श्याम काम्पलेक्स पर सत्संग आयोजित होगा। यह जानकारी मंडल के महेश बोहरा ने दी।
पायलटजयंती
दौसा|राजेशपायलट की जयंती पर 10 फरवरी को सुबह 9 बजे चौधरी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा होगी।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रामावतार मावई ने बताया कि सभा में जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे।